प्रो. संध्या सक्सेना ने संभाला राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या का कार्यभार, स्वागत
बदायूँ। राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में प्रो. संध्या सक्सेना ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने पर महाविद्यालय परिवार ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया तथा सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत समारोह में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, श्रीमती अर्चना पांडे, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. भावना सिंह, कार्यालय अधीक्षक सीताराम, रोहित कुमार, श्री सचिन कुमार एवं बबलू सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी ने प्रो. संध्या सक्सेना को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवी, दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुशासन तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।

टिप्पणियाँ