आठ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास
बदायूँ। वजीरगंज थाना ने सैदपुर कस्बे के एक इलाके में खाली पड़ा मत्स्य विभाग के क्वार्टर में ले जाकर कक्षा दो की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म के प्रयास की घटना को अंजाम दिया। यहां पर आठ साल की लड़की को देखकर गुजर रहे लोगों ने देखा तो यहां से युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। छात्रा से पूछताछ के बाद पुलिस ने दुष्कर्म से इंकार करते हुये छेड़छाड़ का मामला बताया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सैदपुर कस्बे में एक मोहल्ले में रहने वाली रहने वाली कक्षा दो की आठ वर्षीय छात्रा दो बजे स्कूल से लौटी थी। घर पर पहुंची तो परिवार के लोग खेत में मक्का तोड़ने गये थे। इसी बीच दोपहर तीन बजे 35 साल निजाकत अली यहां पहुंचा और घर के बाहर खेल रही छात्रा को बहलाकर अपने साथ नजदीक ही मत्स्य विभाग के खाली पड़े क्वार्टर में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान यहां से कुछ लोग गुजरे तो उनकी निगाह खाली पड़े मत्स्य विभाग के सरकारी क्वार्टर पर पड़ी। यहां बच्ची को इलाके के ही मानसिक बीमार युवक के साथ देखा। अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने यहां से छात्रा को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने ही लड़की के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची और निजातक को पकड़कर अपने साथ ले गई। इसी बीच पुलिस अधिकारी भी पहुंचे ओर छात्रा से जानकारी ली। छात्रा ने बताया वह घर के बाहर तभी उक्त युवक निजाकत पहुंचा और उसे लालच देकर अपने साथ ले गया। पास ही खाली पड़े क्वार्टर में उसके साथ छेड़छाड़ की।
इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि रात नौ बजे करीब बच्ची को लेकर परिवार के लोग थाने आए थे। तहरीर के आधार पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों का कहना है आरोपी मानसिक बीमार है।

टिप्पणियाँ