दूध से भरी पिकअप-कार में टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, दस लोग घायल
बदायूं। आसफपुर जात करने ईको से जा रहे परिवार के लोग हादसे का शिकार हो गये। रानेट पुल के समीप दूध से भरी पिकअप ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में बुआ-भतीजे की मौत हो गई, जबकि परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
बिल्सी कोतवाली के गांव बैन के रहने वाला परिवार देर रात ईको कार से आसफपुर के फकावली इलाके में जात करने जा रहा था। रात रकीब 11 बजे रानेटा पुल के पास दूध से भरे पिकअप ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय कस्तूरी पत्नी लीलाधर निवासी दहेमूं गांव उझानी और 31 वर्ष के मुंशी पुत्र बनवारी की मौके पर ही मौत हो गई। सर्वेश पत्नी फूल सिंह, बाबी, रोशनी, अखिलेश, संजय, गौरव, अंशुमान, शिवम, फूल सिंह और वाहन चालक हेम सिंह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।
इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अपनों को लहूलुहान देख वहां चीख-पुकार मच गई। उधर, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और यातायात सामान्य कराया।

टिप्पणियाँ