अब 6, 7 और 8 अगस्त को मनाया जाएगा उर्स-ए-रजवी

बरेली। विश्व प्रसिद्ध 108वें उर्स-ए-रजवी की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह आयोजन 7, 8 और 9 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन कांवड़ यात्रा और 9 अगस्त को शहर में निकलने वाले कांवड़ जुलूसों को देखते हुए अब उर्स 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। दरगाह आला हजरत के सरपरस्त मौलाना सुब्हानी मियां, काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने संयुक्त रूप से नई तारीखों की घोषणा की। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स को अमन ओ अमान के साथ कराने, जायरीन की सुरक्षा और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आठ सदस्यीय उलेमा समिति से राय ली गई। इसी बीच देर रात अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक नगर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दरगाह पहुंचकर उर्स की तिथियों में बदलाव का अनुरोध किया। दरगाह प्रबंधन ने उलेमा की राय, जिला प्रशासन के अनुरोध और शहर में अमन-चैन और जायरीन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया कि इस वर्ष उर्स-ए-रजवी 6, 7 और 8 अगस्त को मनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ