पांच डिप्टी कलक्टर के हुए तबादले

 बदायूं। जिले में साढ़े तीन साल व उससे ज्यादा समय से पदस्थ पांच डिप्टी कलक्टर के तबादले कर दिये गये। जिनमें दो एसडीएम व तीन न्यायिक मजिस्ट्रेट व सीओ चकबंदी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पांच डिप्टी कलक्ट्रर के तबादले के साथ ही पांच नये डिप्टी कलक्टर को बदायूं जिले में पदस्थापना दी गई है। जल्द ही नये डिप्टी कलक्टर पदभार संभालेंगे। इसके बाद ही उन्हें नये दायित्व डीएम अवनीश राय देंगे।

शासन स्तर से बड़ी संख्या में पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए। तबादला सूची में एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह को मथुरा भेजा गया। वह लंबे समय से यहां तैनात थे। इसके साथ ही सहसवान के एसडीएम रिपुदमन सिंह यादव को सहायक नगर आयुक्त लखनऊ, न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राशि कृष्णा को लखीमपुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट दातागंज प्रेमपाल सिंह को हापुड़, एसओसी चकबंदी व डिप्टी कलक्टर धर्मेद्र सिंह को उन्नाव जिले में भेजा गया है।

पांच डिप्टी कलक्टर के तबादले के साथ ही पांच डिप्टी कलक्टर बदायूं जिले को मिले। जिसमें अमेठी से रामकेवल त्रिपाठी, बुलंदशहर से प्रियंका, बाराबंकी से अनुराग सिंह, झांसी से गौरव आर्या और सहारनपुर से सुरेंद्र कुमार प्रथम को बदायूं भेजा गया है।

पुराने डिप्टी कलक्टर की रवानागी और नये के पदभार ग्रहण करने के बाद डीएम अवनीश राय उनके बीच काम का बंटवारा करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ