जयपाल सिंह बने बदायूं के बसपा जिलाध्यक्ष, बधाई देने वालों का लगा तांता


बदायूं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में जयपाल को बदायूं का नया बसपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 


नियुक्ति के बाद जयपाल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। 

जारी संगठनात्मक सूची में बरेली मंडल के अंतर्गत बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें बदायूं के लिए जयपाल के नाम पर मुहर लगी है। 

पार्टी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अन्य संगठनात्मक ढांचे में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें जनपद बदायूं के ग्राम दियोरीजीत के रहने वाले प्रधानपति जयपाल सिंह ने एडीओ पंचायत पद से इस्तीफा देने के बाद बहुजन समाज पार्टी में सदस्यता ली और कई पदों पर काम किया और जिला पंचायत का चुनाव लड़े जीते। उसके बाद लगातार बहुजन समाज पार्टी के लिए कार्य करते रहे और फिर बरेली मंडल बरेली के कई बार मुख्य कोऑर्डिनेटर रहे। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने भरोसा जताते हुए बिसौली विधानसभा से टिकट दिया।  और अब बसपा  सुप्रीमो ने पूरा विश्वास जताते हुए उन्हें बदायूं जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जिससे सभी कार्यकर्ता में खुशी की लहर है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का यह कहना है कि बहन जी ने जो आदेश दिया है वह मेरे सिर माथे हैं और आगे बहुजन समाज पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा।






-

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ