युवती को बहला-फुसलाकर ले गया ज्योतिषाचार्य
बिल्सी। रोडवेज में संविदा कर्मी के पद पर तैनात युवती को ज्योतिषाचार्य बहलाफुसलाकर ले गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी 20 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी बहन वर्तमान में रोडवेज में संविदा पर कार्यरत है। कुछ समय पहले उसे जानकारी हुई थी कि उसकी बहन की मोबाइल फोन के माध्यम से विकास शास्त्री नामक व्यक्ति से बातचीत होती थी। उक्त व्यक्ति स्वयं को वृंदावन का निवासी तथा ज्योतिषाचार्य बताता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ