सड़क हादसे में घायल फल विक्रेता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बदायूं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल फल विक्रेता ने कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर रोशन नगर का है। यहां रहने वाले 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र भीमसेन गांव के चौराहे पर फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि 15 जुलाई को वह सड़क पार कर कूड़ा डालने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी रुदायन, फिर जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल कॉलेज भेजा गया। राजेंद्र को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां 16 जुलाई से 21 जुलाई तक उनका इलाज चला। इसके बाद उन्हें बरेली के रोहिलखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ