सीओ पर पंचायत सचिव से अभद्रता का आरोप, सचिवों ने दिया धरना,

बिसौली। ग्राम पंचायत सचिव के साथ अभद्रता के विरोध में बुधवार को सचिवों ने सीओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक चले धरने से तहसील परिसर में हलचल रही। बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और धरना समाप्त कर दिया गया।

बिसौली ग्राम पंचायत मुहम्मदपुर मई के सचिव अंकुर पाराशरी ने बताया कि गांव की लीलावती के मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी संबंध में न्यायालय ने सीओ कार्यालय से रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार दोपहर सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने उन्हें कार्यालय बुलाया। सचिव का कहना है कि उन्होंने सीओ को बताया कि संबंधित मृत्यु प्रमाण पत्र उनके कार्यकाल में जारी नहीं हुए थे। आरोप है कि इसी बात पर सीओ नाराज हो गए और उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद वह सीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक के अन्य ग्राम पंचायत सचिव भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने भी धरना शुरू कर दिया।

जबकि सीओ अंशुमान श्रीवास्तव का कहना है कि नियमनुसा जानकारी ली गई है। कोई अभद्रता नहीं की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ