जंगल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

दहगवां। विवाहिता की जंगल में फंदे से लटकने से मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है।

मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सलामतपुर का है। यहां के रहने वाले धर्मेंद्र की शादी 2008 में उघैती थाना क्षेत्र के गांव टहरा के अरमान सिंह की बेटी देववती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति धर्मेंद्र मानसिक रूप से बीमार हो गया। दंपती की कोई संतान भी नहीं थी। एक वर्ष पहले देववती के ससुर की भी मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि इसके बाद उसकी देवरानी ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। उनका कहना है कि देवरानी ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर देववती की हत्याकर शव जंगल में फंदे से लटका दिया।

ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर चले गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ