छत पर सो रही युवती से पड़ोसी ने की अश्लीलता, मुकदमा दर्ज

बदायूँ। सहसवान क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर सो रही एक युवती से अश्लील हरकत, मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि पांच जुलाई की रात करीब 12 बजे वह गर्मी के कारण घर की छत पर सो रही थी। उसी दौरान पड़ोसी भारत उसकी छत पर पहुंच गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की, गला दबाया और धमकी दी कि जहां वह कहेगा वहां आना पड़ेगा, अन्यथा अंजाम बुरा होगा। युवती की चीखपुकार सुनकर उसके पिता छत पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ