नाइट क्लब के नाम पर अश्लील ड्रांस की शिकायत पर जांच कमेटी गठित
बदायूं। शहर के सिटी मॉल में नाइट क्लब के नाम पर अश्लीलता के वायरल वीडियो की शिकायत पर अब डीएम अवनीश राय ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम अब पूरे प्रकरण के साथ ही वायरल वीडियो की जांच करेगी। जांच कमेटी में एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी को नामित किया गया है। डीएम ने जांच कमेटी से जल्द ही रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं ताकि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। इससे पहले सिटी मजिस्ट्रेट ने भी मॉल प्रबंधक व नाइट क्लब प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी कर 13 जुलाई तक जवाब मांगा।
सिटी मॉल में नाइट क्लब उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब सफायर नाइट क्लब में विदेशी बार बाला के ठुमकों पर नोट बरसाए जाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सफायर नाइट क्लब चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो उस पर तमाम तरह के कमेंट आने लगे। शहरवासियों ने अपने-अपने विचार रखे तो सबसे ज्यादा वायरल वीडियो के खिलाफ में थे। कहना था कि इस तरह के आयोजन शहर की आबोहवा बिगाड़ रहे हैं।
शिकायत मिली थी। जांच को दो सदस्यीय टीम बनाई है। एडीएम प्रशसान व एसपी सिटी हर पक्ष की बात सुनेंगे और जांच करेंगे। जिसकी रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

टिप्पणियाँ