कॉलेज गई युवती नहीं लौटी वापस, पुलिस को दी तहरीर
उझानी। कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली युवती जब वापस घर नहीं लौटी तो हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
उझानी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में परिजनों ने बताया कि युवती कॉलेज जाने को घर से निकली थी फिर वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी युवती का कुछ पता नही चल सका। उन्होंने युवक राहुल यादव पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ