कार्रवाई न होने पर सभासदों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
सहसवान। नगरपालिका के सभासदों ने फेसबुक पोस्ट पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सभासदों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पांच जुलाई को उन्होंने फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। आरोप है कि उक्त पेज पर पालिका के सभासदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। शिकायत के बावजूद न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही पेज संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। सभासदों का कहना है कि पुलिस लगातार मामले को टाल रही है, जिससे जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पेज संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं की गई तो सभी सभासद प्रदर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ