पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

बिनावर। घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार मृत युवक को छह-सात दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के मई रजऊ गौटिया गांव का है।यहां के रहने वाले 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र प्रेमपाल शुक्रवार दोपहर घर से कहीं चले गए थे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रात में जानकारी मिली कि गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका हुआ है। 

प्रदीप के बड़े भाई राजवीर ने बताया कि छह-सात दिन पहले उसे बुखार आया था, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार ने उसका काफी इलाज भी कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और वह उल्टी-सीधी हरकतें करने लगा था। प्रदीप अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ