नाबालिग किशोरी लापता, युवक पर ले जाने का आरोप
बदायूं। रात में घर पर ठहरे युवक के साथ सुबह नाबालिग किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रंजीत रात में घर पर रुका था। सुबह होने पर वह और किशोरी दोनों घर से गायब मिले। परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को तहरीर देकर रंजीत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ