लापता नाबालिग बेटी की तलाश में दर दर भटक रही विधवा, नहीं हो रही सुनवाई

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में लापता हुई नाबालिग बेटी की तलाश में उसकी विधवा मां भटक रही है। वह रोजाना पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। 

विधवा का कहना है कि उसके घर में घुसकर मारपीट की गई और उसकी बेटी को गायब कर दिया गया। वह रोजाना पुलिस के पास जाती है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और सभी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी बेटी को गायब कर दिया गया। 

वह रोजाना दातागंज कोतवाली और उसकी पुलिस चौकी बराही पर जाती है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ