दस साल की मासूम को 60 वर्षीय वृद्ध ने बदनीयत से दबोचा
बदायूं। दातागंज कस्बे में लकड़ी बीनने गई 10 साल की मासूम बच्ची को 60 साल के व्यक्ति ने दबोच लिया। शोर-शराबे पर बच्ची का चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और बच्ची को बचाया। पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस मामला दबाने में जुटी हुई है।
शनिवार की सुबह सात बजे 10 साल की बच्ची को मां ने लकड़ी लाने को भेजा। टाल का 60 वर्षीय मालिक बच्ची के पास पहुंचा और कहा कि उसकी टाल में काफी लकड़ी हैं। बच्ची जैसे ही तखत के नीचे पहुंची कि आरोपी ने उसको दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया।

टिप्पणियाँ