शौच को गये 10 वर्षीय बालक की सर्प दंश से मौत, मचा कोहराम

बदायूं। रात में घर के बाहर बने शौचालय में गए दस वर्षीय बालक को सांप ने डस लिया। बालक चुपचाप घर आकर सो गया। सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हजरतपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर निवासी कार्तिक गुप्ता 10 वर्ष पुत्र कमलेश गुप्ता बुधवार देर रात घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गया था। इसी दौरान झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी और चुपचाप घर आकर चारपाई पर लेट गया। रात भर वह घर पर ही रहा, लेकिन सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बालक का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ