प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा, 857 फाइलें लंबित
बदायूं। सीडीओ गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा की। परियोजना अधिकारी नेडा ने विभिन्न बैंकों में लंबित ऋण पत्रावलियों की स्थिति से सीडीओ को अवगत कराया। परियोजना अधिकारी नेडा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में 312, भारतीय स्टेट बैंक में 219, बैंक ऑफ बड़ौदा में 197, प्रथमा बैंक में 51, केनरा बैंक में 10, यूनियन बैंक में 17, इंडियन बैंक में 14, बैंक ऑफ इंडिया में नौ, सेंट्रल बैंक में 14, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में तीन, एचडीएफसी बैंक में तीन, यूको बैंक में छह, पंजाब एंड सिंध बैंक में एक, सोलफिन में एक सहित कुल 857 ऋण पत्रावलियां लंबित हैं। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत लंबित सभी ऋण पत्रावलियों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुये एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण करें।

टिप्पणियाँ