बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
कछला। आषाढ़ अमावस्या के पावन पर्व पर गंगा घाटों पर विशेष स्नान किया गया। कछला गंगा घाट समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजते रहे। सभी घाटों पर शाम तक स्नान हुआ। कछला गंगा घाट पर मुख्य स्नान की वजह से यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा तो गंगा के अंदर फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोरों का पहरा रहा। ताकि स्नान के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। मंगलवार को आषाढ़ अमावस्या पर विशेष रूप से कछला गंगा घाट पर मुख्य स्नान किया गया। चूंकि पूर्व में गंगा स्नान के दौरान हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां पुख्ता इंतजाम किए थे। डीएम अवनीश कुमार राय, एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्नान से पूर्व ही कछला गंगा घाट पर की गईं तैयारियों का जायजा लिया था। कछला गंगा घाट जाकर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अधीनस्थों को आदेश-निर्देश दिए। मजिस्ट्रेट की तैनाती कर उनको निर्देश दिए थे कि स्नान के दौरान विशेष चौकसी बरती जाए।

टिप्पणियाँ