शराब पीने से नाराज़ पत्नी गई मायके तो पति ने सल्फास खाकर दे दी जान, वीडियो वायरल

बदायूं। पत्नी के शराब पीने से मना करने पर हुए विवाद के बाद मायके जाने से नाराज पति ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के दौरान मौत का स्पष्ट कारण सामने न आने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया।

उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में रहने वाला पंकज 27 वर्ष पुत्र हरिप्रसाद म्याऊं-गौतरा मार्ग पर ई-रिक्शा चलाता था। वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर आए दिन घर में विवाद होता रहता था। पत्नी नीलम ने शराब पीने का विरोध किया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नीलम नाराज होकर अपने मायके शाहजहांपुर जनपद के थाना परौर क्षेत्र के गांव देवरख चली गई। पत्नी के जाने से आहत पंकज ने घर में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के दूसरे दिन गुरुवार को सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो वायरल हुई। वीडियो में वह मरने से पहले गांव के एक व्यक्ति पर पत्नी को भड़काने का आरोप लगा रहा है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ