फर्जी बैनामा व धोखाधड़ी के आरोप में याकूब हसन समेत चार पर केस
बदायूं। विवादित संपत्ति का फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी, कब्जे का प्रयास, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी न्यायालय के आदेश पर एक अन्य मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उक्त आरोपी के खिलाफ 16 जून को भी कोल्डस्टोर में गबन व धोखाधड़ी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के फरशोरी टोला की रहने वाली नाजरीन पत्नी यूसुफ हसन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति यूसुफ हसन मंदबुद्धि हैं, जिसका फायदा उठाकर उनके देवर याकूब हसन पुत्र शमशुल हसन उस्मानी उर्फ लड्डू मियां ने दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर विवादित मकान को प्लॉट दर्शाते हुए वर्ष 2018 में फर्जी तरीके से अपने नाम बैनामा करा लिया।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने याकूब हसन समेत तीन नामजद और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ