अखिलेश यादव और रेनू की संविदा जाना तय, एआरएम को भेजी रिपोर्ट 

बदायूं। बरेली डिपो की बस में छह यात्री बिना टिकट पकड़े जाने के मामले में एआरएम राजेश कुमार पाठक ने बरेली डिपो के एआरएम को रिपोर्ट भेज दी। रिपोर्ट के आधार पर चालक, परिचालक की संविदा जाना तय है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि सोमवार को दिल्ली से लौट रही बरेली डिपो की बस में घटपुरी पर चेकिंग के दौरान छह यात्री बिना टिकट पकड़े थे। एआरएम ने बिना टिकट यात्री पकड़े जाने के प्रकरण में रिपोर्ट बरेली डिपो के एआरएम को भेज दी। मंगलवार को बरेली डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने चालक अखिलेश यादव, परिचालक रेनू का पक्ष को सुना।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ