बंदर के घुसने से केबल बक्सा फटा,, बंदर की मौत,18 घंटे विधुत सप्लाई रही बंद
सालारपुर। सिलहरी बिजली घर पर शुक्रवार को बंदर के घुसने से पांच एमवीए ट्रांसफार्मर का केबल बाक्स धमाके के साथ फट गया। जिससे बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। केबल बाक्स फटने से 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक 18 घंटे सप्लाई प्रभाावित रही। इसके साथ ही बक्सा से जोड़ने वाली किट खराब हो गई। जेई अशोक कुमार ने बताया कि सुबह से चलती बिजली सप्लाई पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर अचानक बंदर आ गया जिस ट्रांसफार्मर का 11 केवी केविल बक्सा फट गया, उसे बदलकर सप्लाई सुचारू कराई जा रही है।

टिप्पणियाँ