डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बदायूँ दौरा रद्द

बदांयू। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 10 जुलाई 2026 को प्रस्तावित बदायूँ दौरा खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री कार्यालय, लखनऊ से जारी पत्र के अनुसार, बदायूँ जिले में निर्धारित कार्यक्रम को मौसम खराब होने के चलते स्थगित करना पड़ा। इस संबंध में जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक लखनऊ व बदायूँ को सूचित कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र की प्रतिलिपि 224 वाहिनी पीएसी प्रयागराज के कमाण्डेन्ट और नागरिक उड्डयन निदेशक को भी भेजी गई है।


कार्यक्रम की नई तारीख के संबंध में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ