घर में फंदे से लटका मिला एचपीसीएल के सफाईकर्मी का शव
मूसाझाग । एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत एक संविदा सफाईकर्मी अपने घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्ट में रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है।
मामला मूसाझाग के गांव सैंजनी की है। गांव निवासी 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र छोटेलाल सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में संविदा सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। रविवार शाम ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौटे। परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद रवि कुमार खाना खाने के बाद कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंदकर लिया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां रवि कुमार कमरे में फंदे पर लटके मिले। पोस्टमार्ट में रिपोर्ट में हैंगिंग यानि फंदे से लटकर मौत होने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ