विभिन्न संयुक्त संगठनों ने की सफायर नाइट क्लब प्रकरण में कार्रवाई की मांग
बदायूं। युवा मंच संगठन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद एवं श्री भगवा सेना की बैठक रविवार को म्याऊं में एक स्कूल में की गयी। जिसमें बदायूं सिटी मॉल में संचालित सफायर नाइट क्लब प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।
युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि समाज की सांस्कृतिक गरिमा, युवाओं के नैतिक भविष्य एवं कानून के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा। संयुक्त संगठनों ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था विशेष को लक्ष्य बनाना नहीं, बल्कि कानून का समान रूप से पालन कराना है। प्रदेश स्तर पर व्यापक लोकतांत्रिक जनआंदोलन शुरू किया जायेगा। विधानसभा प्रभारी दातागंज शिवम श्रीवास्तव, अभिषेक माथुर, कार्तिक कश्यप, लोकसभा प्रभारी शेखूपुर गौतम कुमार, रोहित शर्मा, सोमवीर सिंह सागर, बरेली मंडल उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रतीक कुमार, अनुज सिंह मनोनीत किये। विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रदेश अध्यक्ष सोनू वर्मा, प्रदेश महामंत्री मनोज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता भूराज सिंह,अर्जुन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, युवा मंच संगठन बरेली मंडल प्रभारी अजय दिवाकर मौजूद थे।


टिप्पणियाँ