किशोरी से रेप का आरोपी देर रात मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, एक सिपाही के भी लगी गोली


बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी के साथ युवक ने रेप किया। बदहवास किशोरी घर पहुंची तो घटना की जानकारी होते लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी। एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर 13 साल की दलित किशोरी घर का सामान खरीदने पहुंची तो अरोपी परवेज ने उसे दुकान के अंदर खींचकर रेप किया। बदहवास किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से छुटकर घर पहुंची। वहां मां को आपबीती सुनाई। आक्रोशित परिजनों और आसपास के लोगों ने थाने पहुंचकर घेराव किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।



सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी का घेराव कर दिया। खुद को घिरता देख आरोपी परवेज ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में परवेज के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। इलाज कराने के लिए आरोपी परवेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ