बुनियाद की खुदाई के दौरान दीवार गिरने से पांच मजदूर घायल

बिलसी। नगर के रंजना तिराहे के पास शनिवार सुबह निर्माणाधीन भवन की बुनियाद की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई करते समय अचानक पास की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे वहां काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों और ठेकेदार ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ठेकेदार इस्तकार के नेतृत्व में गांव मुजरिया निवासी विशेष पाल, बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ निवासी तस्लीम, असलम, गांव दिधौनी निवासी नवी आलम और बड़ी सराय मुजरिया निवासी नरोत्तम सिंह बुनियाद की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक समीप की दीवार ढह गई और सभी मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया।

घायलों को पहले नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सहसवान के एक निजी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल मजदूर निर्दोष की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य मजदूरों का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर क्राइम वीके मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों व ठेकेदार से घटना की जानकारी ली। घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ