कांवड़ यात्रा के दौरान साइबर सेल खुराफातियों के सोशल अकाउंट पर रखेगा विशेष नज़र
बदायूं। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान साइबर सेल खुराफातियों के सोशल अकाउंट पर विशेष नजर रखेगा। पूर्व में जिन लोगों आपत्तिजनक टिप्पणी अपने फेसबुक या फिर इंस्ट्रा अकाउंट से शेयर कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है उनको चिंहित किया गया है। उन सभी के सोशल अकाउंट पर विशेष निगरानी रखने के लिए साइबर सेल काफी एक्टिव हो गया है। साइबर सेल किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर तुंरत कार्रवाई करेगा।
पूर्व में खासकर धार्मिक आयोजनों के दौरान कुछ खुराफातियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए अपनी फेसबुक, इंस्ट्राग्राम या फिर वाट्सअप स्टेट्स के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थीं।
हालांकि इस तरह की पोस्ट वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। ऐसे में पुलिस ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भी भेजा है। ऐसे में अब सावन माह शुरू होने वाला है और पूरे महीने कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, इसलिए उन खुराफातियों के सोशल अकाउंट चिन्हित किए गए हैं। कांवड़यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई खुराफात सोशल साइट्स के माध्यम से न करे इसकी निगरानी अभी से शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने साइबर सेल को एक्टिव कर दिया है उनको निर्देशित किया गया है कि कोई भी खुराफाती इस तरह की हरकत करे तो संबंधित थाने को सूचना देकर उसको तुंरत गिरफ्तार कराया जाए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से साइबर सेल को निर्देश दिए हैं कि चौबीस घंटे खुराफातियों की फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर निगरानी रखी जाए। ऐसे में किसी भी खुराफाती को नहीं बख्शा जाए।

टिप्पणियाँ