सड़क हादसे में घायल युवक ने छह दिन बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम


बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी नाविद की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के छह दिन बाद रविवार देर शाम बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन लगातार उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन डॉक्टर के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नाविद अपनी बीमार मां के लिए दवा लेकर दातागंज से वापस लौट रहे थे। एमएफ हाईवे पर कृष्णा पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां लगातार छह दिन तक उनका इलाज चलता रहा। रविवार देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दे रखी है, लेकिन अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी महादेव सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ