बिजली थाने का रिश्वतखोर दरोगा गया बरेली जेल

बदायूं। बिजली थाने में तैनात रिश्वतखोरी के आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरोपी दरोगा को न्यायिक हिरासत में आरोपी दरोगा को जेल भेजा गया। दरोगा को बरेली जेल में भेजा गया है। 

बुधवार को एंटी करप्शन बरेली की टीम ने हाइडिल परिसर में बने बिजली थाने पर छापा मारते हुए बिजली थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके से दबोचा था। एंटी करप्शन की टीम को देखते ही रिश्वतखोरी के आरोपी दरोगा ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन एंटी करप्शन ने उसको दौड़कर दबोच लिया था। 

दरोगा बिजली चोरी के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर किसान से छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को टीम ने दरोगा को बरेली के कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ