गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

कुंवरगांव। गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर भैंसामई गांव के सामने शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद निवासी 22 वर्षीय विनोद पुत्र राजपाल गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और परिवार में चीख-पुकार मच गई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ