सागर ताल दरगाह जाने वाले मार्ग की हालत खराब,निकलना हुआ मुश्किल
बदायूं। विश्व प्रसिद्ध खानकाह सैयद अहमद साहब बुध वाली दरगाह जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर हालत में है। जिसकी वजह से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने जर्जर मार्ग को सही कराने की मांग की है।
बता दें ये दरगाह हज़रत निजामुद्दीन र० अ० दिल्ली के वलिदैन की दरगाह है यहाँ पर बड़ी संख्या में सभी धर्मो के लोगों का आना जाना रहता है। ब्लूमिंगडेल स्कूल के समीप सैयद अहमद साहब की दरगाह है। यहां पर हजारों की तादाद में अकीदतमंद लोग आते हैं। हर बुधवार को विशेष दिन होता है। दरगाह को जाने वाला मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। अब बरसात के चलते काफी जलभराव है जिससे यहां आने वाले लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। बिना गंदे पानी में निकलना असंभव है ऐसे में श्रद्धालुओं के कपड़े गंदे हो जाते हैं। लोगों की मांग है कि जल्द ही इस जर्जर मार्ग को सही कराया जाए।


टिप्पणियाँ