अमरनाथ यात्रा के लिए 3,823 श्रद्धालुओ का जत्था रवाना
श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति के भंडारे में श्रद्धालुओं को मिल रहीं निःशुल्क सुविधाएं
जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सोमवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 3,823 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इसी के साथ यहां से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाने वालों की संख्या 1,27,326 पहुंच गई।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यहां से बम-बम भोले, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 140 वाहनों में श्रद्धालु रवाना हुए।
बालटाल (दुमैल) में बदायूं-बरेली की संस्था श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति उ०प्र० द्वारा विगत 19 वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जहां शिव भक्तों को ठहरने, भोजन, दवाइयां, स्नान आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई है।



टिप्पणियाँ