वृक्षारोपण महायज्ञ के पांचवें दिन नवग्रह के पौधों का हुआ रोपण
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के पांचवे दिन परिसर में नवग्रहों के पूज्यनीय पौधों का रोपण किया गया। पेड़ों के माध्यम से शांति, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को बल देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष व पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ. सरिता यादव ने कहा कि नवग्रहों से संबंधित पूज्यनीय वृक्षों श्वेतार्क, शमी, बेल, खैर, पीपल आदि का रोपण महाविद्यालय के शांतिपूर्ण शैक्षिक वातावरण के संरक्षण और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इन वृक्षों के वैज्ञानिक और पारंपरिक उपयोगों के बारे में भी जानकारी दी। वंश मिश्रा ने श्वेतार्क,निशांत साहू ने शमी अरंड एवं नीम विशाल कश्यप ने कटहल शिवम रॉय ने पीपल पुष्पेंद्र यादव ने बेल भुवनेश कुमार ने खैर कृष्णा शर्मा और करिश्मा ने अशोक के पौधे रोप सुरक्षा का संकल्प लिया।
अंत में डॉ. सरिता यादव ने सभी छात्रों और टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल तथा उनके वैज्ञानिक रिकॉर्ड रखते हुए आने वाले वर्षों में इनकी वृद्धि पर नजर रखी जाएगी। रोवर्स-रेंजर्स के सदस्यों ने भी पौधारोपण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और नियमित रूप से पौधों की सिंचाई एवं संरक्षण का वचन दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तथा शिक्षकों में डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. राजधन, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई और डॉ. राशेदा खातून उपस्थित रहे।
अन्य रोवर्स‑रेंजर्स सदस्य दिव्यांशी सागर, सुहानी, प्रियांशी, नीतु कुमारी, जहान बी, शुभांशी सिंह, निति और काम्या सिंह भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में शामिल रहे और उन्होंने भविष्य में पौधों के रख‑रखाव का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ