बदायूं के एसडीएम होंगे साईं आश्रित शाखमुरी

दो एसडीएम व तीन डिप्टी कलक्टर के तबादले के बाद नये अधिकारी तैनात

 बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले से दो एसडीएम व तीन डिप्टी कलक्टर के तबादले के बाद खाली हुई जगहों पर नये अधिकारियों को तैनात किया। बिसौली के एसडीएम व आईएएस साईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं का नया एसडीएम बनाया। इधर सहसवान के एसडीएम रिपुदमन सिंह यादव को रिलीव करते हुये उनके स्थान पर झांसी से आये गौरव आर्या को भेजा। डीएम अवनीश राय ने बताया, मोहित कुमार के मथुरा स्थानांतरण के बाद बिसौली में पदस्थ आईएएस साईं आश्रित शाखमुरी को बदायूं का एसडीएम बनाया है। बिसौली में बुलंदशहर से आई प्रियंका को बिसौली के एसडीएम की जिम्मेदारी दी है।

सुरेंद्र कुमार प्रथम को बदायूं से हटाकर बिसौली एसडीएम न्यायिक बनाया। इसके साथ ही अतिरिक्त जिम्मेदारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) की दी है। एसडीएम न्यायिक बिसौली कुमार चंद्र बाबू को सदर एसडीएम न्यायिक बनाया है, साथ ही अतिरिक्त प्रभार जिला राजस्व अधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा की दी है।

गौरव आर्या को बदायूं से सहसवान एसडीएम बनाया है और अतिरिक्त प्रभार न्यायिक का भी दिया है। इनके अतिरिक्त भी कईयों के तबादले हुए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ