अक़ीदत और उत्साह के साथ मनाया ईद-ए-जहरा, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद 

बदायूं। रबी-उल-अव्वल महीने की नौ तारीख को जिले के शिया समुदाय ने अकीदत और उत्साह के साथ ईद-ए-जहरा का त्योहार मनाया। लोगों ने काले लिबास उतारकर रंग-बिरंगे कपड़े पहने। घरों और अजाखानों से काले परचम हटाकर खुशियों के झंडे लगाये।

शिया बाहुल्य इलाकों में शानदार चरागां किया गया। महिलाओं ने श्रृंगार किया और घरों में तरह-तरह के मीठे पकवान एवं मिठाइयां तैयार की गईं। अकीदतमंदों ने नज्र-ओ-नियाज का आयोजन कर मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआयें मांगीं एवं एक-दूसरे के घर जाकर ईद-ए-जहरा की मुबारकबाद दी। सय्यद फहीम हैदर की जानिब से इमामबाड़ा मुत्तकीन में हर साल की तरह इस साल भी जश्न-ए-ईद-ए-जहरा का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी निजामत गुलाम अब्बास ने अंजाम दी।

 सय्यद फहीम हैदर ने कौम की प्रतिभाओं को तोहफों से नवाजा। राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस मुकम्मल करने वाले बुकनाल सादत (संभल) निवासी सय्यद नवेद नकवी, लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने वाले शीराज रिजवी और 10 वीं की परीक्षा 75 प्रतिशत अंकों से पास करने वाले फाजिल अहमद जैदी को सम्मानित किया।

इस मौके पर जाबिर जैदी, डॉ. अमीर हसन, डॉ. ऐहसान रजा, जावेद अब्बास, डॉ. आमिर अब्बास, जर्रार हैदर, इकरार जैदी आदि शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ