नौ से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

फटा, कटा ध्वज न फहरायें : डीएम

बदायूं,। डीएम अवनीश राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नौ से 17 अगस्त तक चलाया जायेगा। जिले के लोग अपने घरों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहरायें।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुये भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों पालन अवश्य किया जाये। डीएम ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज सदैव निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार एवं प्रदर्शित किया जाये। ध्वज का आकार आयताकार होना चाहिये एवं उसकी लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 रहेगा। ध्वज खादी या हाथ से कते हुये कपड़े, मशीन से बने कपड़े, सूती, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशमी वस्त्र से तैयार किया जा सकता है। ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद एवं नीचे हरा रंग रहेगा, सफेद पट्टी के मध्य 24 तीलियों वाला अशोक चक्र अंकित होना चाहिये।

फटा, कटा ध्वज न फहरायें

डीएम ने अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज विधिवत लगाए। आधा झुका हुआ, फटा, कटा या क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज किसी भी स्थिति में प्रदर्शित न किया जाये। उन्होंने सभी से अभियान में भाग लेने की अपील की है।

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ की 150वीं जयन्ती मनाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा वंदे मातरम के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ को उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। 09 से 17 अगस्त 2026 के बीच सम्पूर्ण देश में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को भौतिक एवं डिजिटल दोनों रूप में आयोजित किया जाएगा। भौतिक रूप से तिरंगा फहराते हुए ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा तथा डिजिटल सैलीब्रेशन के अन्तर्गत तिरंगा के साथ सैल्फी एवं वंदे मातरम के गायन को हर घर तिरंगा की वैबसाइट https://harghartiranga.com पर सैल्फी लेते हुए अपलोड किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ