इग्नू में जुलाई 2026 सत्र के नए प्रवेश की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ी

बदायूं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2026 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) तथा ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी अधिसूचित पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर  16 अगस्त, 2026 कर दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी विभिन्न कारणों से प्रवेश से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह अंतिम अवसर है। उन्होंने कहा कि स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

समन्वयक ने बताया कि अध्ययन केंद्र 47043 पर प्रवेश संबंधी काउंसलिंग एवं सहायता भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय महाविद्यालय, बदायूं स्थित इग्नू केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ