रात्रि एक बजे गांव में घूम रहे तीन संदिग्ध पकड़े, शांति भंग में कार्रवाई
बिनावर। देर रात गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस तीनों को थाने ले आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार रात करीब एक बजे तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में घूमते दिखाई दिए। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने शोर मचा दिया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने अपने नाम पंकज, अर्जुन और कुलदीप निवासी गांव कैली, थाना कुंवरगांव बताए। हल्का उपनिरीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। तीनों युवकों को थाने लाकर कार्रवाई की गई है।

टिप्पणियाँ