ज़ैनब जहां एडवोकेट अखिल भारतीय पंचायत परिषद में शामिल
अलीगढ़। ज़ैनब जहां एडवोकेट सिविल कोर्ट अलीगढ़ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर आज संगठन में शामिल हो गई इस अवसर पर उन्होंने कहा पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सक्रिय रूप से सहयोग एवं योगदान दूंगी और संगठन से पंचायत प्रतिनिधियों को जोड़ने का कार्य करूंगी। महान पुरुषों का जो ग्राम स्वराज का सपना है उसको साकार करने के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद पूरे देश में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा जैनब जहां एडवोकेट बहुत ही मिलनसार योग्य अधिवक्ता है और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है तथा समाज सेवा में सक्रिय रूप से हिस्सा लेती है दि अलीगढ़ वार एसोशिएशन में कोषाध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुकी है उनके आने से पंचायत परिषद के संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर कुंवर अरिफ् अली, कुवर् कुशवीर सिंह एडवोकेट जिला महासचिव रजनी रावत, शकील अहमद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ