बसों में बहनें तीन दिन करेंगी मुफ़्त यात्रा, एआरएम करेंगे बसों की मॉनीटरिंग

बरेली। प्रदेश सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर बहनों और उनके एक सहयोगी को बसों में फ्री यात्रा कराने की घोषणा कर दी है। पहले दो दिन फ्री यात्रा कराई जाती थी। इस बार तीन दिन बहनें नि:शुल्क यात्रा करेंगी। 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक फ्री यात्रा का लाभ दिया जाएगा। परिवहन मुख्यालय से आदेश आते ही अधिकारी बसों की व्यवस्था करने में जुट गये हैं। ई-सिटी बसों में भी फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा।

परिवहन निगम बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 719 बसों को 26 से 31 अगस्त रात तक शत प्रतिशत संचालित करने को दिये गये हैं। कोई भी बस मेंटिनेंस के नाम पर वर्कशाप में खड़ी नहीं की जाएगी। 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है, इसलिए 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से ही बहनों और उनके साथ एक सहयोगी को बस में फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक लागू रहेगी। बरेली- दिल्ली, शाहजहांपुर, लखनऊ, हल्द्वानी और बदायूं मार्ग पर करीब 144 बसें अतिरिक्त संचालित होंगी। यह वे बसें होंगी जो मेंटिनेंस के नाम पर वर्कशाप में खड़ी रहती थीं। अब मेंटिनेंस के नाम पर कोई बस खड़ी नहीं की जाएगी। वर्कशाप में बसों के मेंटिनेंस को एक स्पेशल टीम बना दी है, जो 24 घंटा ड्यूटी पर रहेगी। जिससे मेंटिनेंस के नाम पर कोई बस वर्कशाप में रोकी नहीं जाएगी। सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड पर 20-20 अतिरिक्त बसें रहेगी।

आरएम के नेतृत्व में बसों के मेंटिनेंस को लेकर एआरएम के निर्देशन में हर डिपो में आठ-आठ सदस्यीय टीम काम करेगी। कौन सी बस किस रूट पर चल रही है, उसकी पूरी मॉनीटरिंग होगी। जिससे बहनों को कोई असुविधा न हो। प्रमुख शहरों, हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर विशेष पेट्रोलिंग टीमें लगेंगी। टीम के अधिकारी बसों में बहनों से फीडबैक भी लगेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ