कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं ने बीएसए के बांधी राखी
बदायूं। रक्षाबंधन पर्व पर बीएसए नवीन कुमार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगत में बालिकाओं से राखी बंधवाई। बीएसए ने इस उपलक्ष में बालिकाओं को उपहार भेंट किये एवं मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। बीएसए ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुये कहा कि राखी का धागा सिर्फ एक डोर नहीं होता बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की सबसे मजबूत पहचान होता है।

टिप्पणियाँ