डीएम की अनुमति पर इंटर तक के स्कूल आज बंद, केंद्रीय विद्यालय खुला
बदायूं। सावन मास में शिवरात्रि के पर्व को लेकर 11 अगस्त को रूट डायवर्जन के चलते डीएम की अनुमति पर डीआईओएस और बीएसए ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। डीआईओएस व बीएसए ने बताया कि मंगलवार 11 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त स्कूलों का अवकाश रहेगा।
परन्तु शेखुपुर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बरसात होने के बावजूद भी खुला। छात्र - छात्राएं बरसात के बीच विद्यालय पहुंचे।

टिप्पणियाँ