नशे की हालत में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दे दी जान

बदायूं। शराब के नशे में राजमिस्त्री युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं पोस्टमार्टम में हैंगिग से मौत होने से की बात सामने आई है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोजीपुरा पबाई का है। गांव निवासी जयप्रकाश 25 वर्ष पुत्र अजय पाल ने अपने छप्पर नुमा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने तलाश की तो उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ