डॉ राजाराम आनंद बने पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव 
                                         

अलीगढ़। समाजसेवी लोकप्रिय जुझारू कर्मठ संघर्षशील सामाजिक चिंतक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ राजाराम आनंद जो बीएसपी सरकार में वर्ष 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कृषि एवं अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष रहे। उनको अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ठाकुर गवेंद्र सिंह एडवोकेट ने पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया और आज उनको सिविल कोर्ट अलीगढ़ में मानोनयन पत्र दिया। 

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गवेंद्र सिंह ने कहा डॉ राजाराम आनंद  बहुत ही कुशल संगठन कर्ता  एवं समाजसेवी है जो पुरे  उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय व्यक्ति है जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी को विभिन्न पदों पर रहकर पूरे प्रदेश में विस्तार करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किया है जो बामसेफ के भी संस्थापक सदस्यों में एक है उनके अनुभव का लाभ आज अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन को मजबूत करने में मिलेगा। डॉ राजाराम आनंद ने कहा अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व के सुझाव पर जो मुझको प्रदेश प्रभारी ने पंचायत परिषद उत्तर प्रदेश में दायित्व दिया है उसको पूरी सक्रियता के साथ निभाऊंगा तथा पंचायत परिषद के संगठन को पूरे प्रदेश में विस्तार करने में अपना हर तरह से  योगदान दूँगा और ग्राम स्वराज का जो महानुभावों का जो सपना था उसको धरातल पर लागू करने के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने प्रदेश प्रभारी गवेंद्र सिंह  के साथ- शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय एवं कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद ठाकुर सत्येंद्र सिंह ,जिला महासचिव कु कुशवीर सिंह एडवोकेट, समाजसेवी साहब सिंह बघेल भैया जी, बलवीर सिंह पूर्व प्रधान, प्रेमपाल बघेल पूर्व प्रधान, संजय अग्रवाल एडवोकेट आदि पंचायत परिषद के साथी उपस्थित थे। सभी ने डॉ राजाराम आनंद को प्रदेश सचिव बनने पर  हार्दिक बधाई दी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आबिद रज़ा ने 1 जनवरी को अजमेर शरीफ दरगाह में लगाई हाजरी, चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ