नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले की सुनवाई आज
बदायूं। नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई मंगलवार 11 अगस्त को होगी। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण पिछली सुनवाई टाल दी गई। इससे पहले नौ जुलाई को हुई सुनवाई को दोनों पक्षों के बीच सुप्रीमकोर्ट के आदेश को लेकर बहस हुई। जामा मस्जिद पक्ष की ओर से उनके अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जगह एप्लीकेशन दिखाई थी। मामला न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन सुमन तिवारी की अदालत में चल रहा है। सोमवार 27 जुलाई को होने वाली सुनवाई न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण टाल दी गई। इस मामले की सुनवाई सोमवार 11 अगस्त को होगी।

टिप्पणियाँ