गैस उपभोक्ताओ को 15 अगस्त से पहले करानी होगी ई-केवाईसी
बदायूं। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। गैस कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं से 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की गयी है। जिससे भविष्य में गैस आपूर्ति एवं सब्सिडी संबंधी सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिले में इंडेन (इंडियन ऑयल) के उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की पेंडेंसी सबसे अधिक है। जिले में इंडेन के कुल 4,43,560 उपभोक्ता हैं। इनमें 2,46,269 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता एवं 1,97,291 सामान्य श्रेणी के उपभोक्ता हैं। इनमें अभी 35,919 उज्ज्वला उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है।
वहीं सामान्य श्रेणी के 45,621 उपभोक्ताओं ने भी अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। गैस एजेंसी स्वामियों ने उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुये 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

टिप्पणियाँ